28 C
Patna
Friday, March 14, 2025

CM नीतीश के बेटे की पॉलिटिक्स में एंट्री पर बोले गिरिराज सिंह, जानें क्या

माँ न्यूज़ ऑफिसियल , पटना: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत का राजनीति में आने को सही बताया। साथ ही, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की ओर से बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कही गई बात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कहा कि डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। हम बेगूसराय के सांसद होने के नाते वहां जा रहे हैं। यहां के मतदाता भी उनसे मिलने जाएंगे।

स्वाभाविक है कि जब डबल इंजन की सरकार है तो आज जो भी विकास दिख रहा है बिहार के अंदर, वह उसी के कारण। सड़क, पुल, पुलिया, गंगा नदी पर पूल, 17 पूल, रिफाइनरी, फर्टिलाइजर यह सब प्रधानमंत्री के कारण है।

प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकार आगे भी रहेगी। बिहार का विकास होगा, यही संकल्प है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीतिक में आने के लिए लगाए गए पोस्टर के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि हर किसी को राजनीति में आने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को राजनीति करने का अधिकार है। इसमें कोई आश्चर्य की बात किसी को होनी नहीं चाहिए। पप्पू यादव की ओर से धीरेंद्र शास्त्री को बंदर कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि जिसको जो मन होता है बोलता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
22,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles