
पटना ( एम ए न्यूज डेस्क )
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के समक्ष भाजपा के पुर्व विधायक देवनारायण रजक ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ मुकेश कुमार, नवल किशोर यादव, विपीन कुमार, मनोज भूषण, अशोक कुमार, धीरेन्द्र प्रसाद यादव, मनोज कुमार, रामचन्द्र यादव, मो नज़ीर, मो अली, हरिशंकर गोस्वामी सहित सैकड़ों समर्थकों ने भी राजद की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने पुर्व विधायक देवनारायण रजक सहित सभी नेताओं को राजद की सदस्यता रसीद के साथ राष्ट्रीय जनता दल के प्रतीक चिन्ह का गमछा , लालटेन और लालू जी के जीवनी पर लिखित पुस्तक गोपालगंज टू रायसीना देकर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि लालू जी के सामाजिक न्याय के विचार और तेजस्वी यादव के नौकरी और रोजगार तथा बिहार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सैकड़ो की संख्या में भाजपा के नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।
(एजाज अहमद) प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।


