धर्मपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

छठ घाटों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं! मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किया अलर्ट, क्या समय पर तैयार होंगे सभी घाट ?

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने आज राजधानी के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने घाटों पर चल रहे तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

कोई

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, बैरिकेडिंग, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक हर व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। सभी घाटों को निर्धारित समय से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने भी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ने का निर्देश दिया।

इस मौके पर जिला प्रशासन, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एनडीए के कई नेता भी मौजूद रहे। अब प्रशासन के सामने चुनौती है कि छठ महापर्व से पहले सभी घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल मिल सके।

Related Articles

Back to top button