छठ महापर्व को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, SDPO सुषमा सागर ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में 06 नवंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था-02) सुषमा सागर ने अपने अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, आवागमन की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

छठ महापर्व के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। पटना पुलिस का उद्देश्य है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों तक आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा, सुविधा और बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।



