
बिहारशरीफ ( एम ए न्यूज डेस्क ) फुटपाथ संघर्ष मोर्चा एवं अतिपिछड़ाता, दलित, अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में बिहारशरीफ के बारदारी स्थित रॉयल होटल में समीक्षा बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह संस्थापक एवं अतिपिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों एवं अतिपिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक के मांगों को पिछले दिन जिला सम्मेलन में उठाया गया एवं इस पर बहस की गई। इनके मांगों से संबंधित एक ज्ञापन दिनांक 30 /7/ 2025 को नालंदा जिलाधिकारी बिहारशरीफ को सौपा गया। बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है। इस स्मार्ट सिटी में फुटपाथ दुकानदारों को आज तक एक भी वेंडिंग जोन बनाकर सरकार की ओर से नहीं दिया गया है। उल्टे स्मार्ट सिटी,सुंदरता,अतिक्रमण के नाम पर इन फुटपाथ दुकानदारों को हटाया जाता है। वर्ष 2014 में बने पथ कानून को आज तक धरातल पर सरकार उतारने में असमर्थ रहा है। चुनाव आते ही बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं लेकिन चुनाव ज्यों ही खत्म होता है वादे भूल जाते हैं।आजादी के 76 साल के बाद भी अतिपिछड़ा,दलित, अल्पसंख्यक के लोग अभी तक पिछड़े हुए हैं और उनकी भागीदारी राजनीतिक में अभी तक नगण्य रही है। अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक की आबादी लगभग 80% है इसलिए भारत के निर्वाचन में हमारी भागीदारी सबसे अधिक है परंतु हम राजनीतिक तौर पर राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टियों पर भरोसा जताते रहे और ठगे जाते रहे हैं। हम अपनी ताकत को पहचानने की कभी कोशिश नहीं किया और हम शासन के आगे आज तक याचक बने रहे।

शाहनवाज एवं आरती पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक के जिला महासचिव ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहारशरीफ के दुकानदारों को वेंडिंग जोन बनाकर सरकार दे। दोनों ने संगठन को विस्तृत एवं मजबूत करने पर जोर दिए। बिहार में एस आइ आर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्वाचन के आधार कार्ड और राशन कार्ड को शामिल न करने के फैसले को सहित हराया अदालत ने कहा कि इन दस्तावेजों को नागरिकता के लिए निर्णायक सबूत के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता इसके समर्थन में अन्य दस्तावेज होने चाहिए। बैठक की अध्यक्षता फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद ने की।

बैठक में अवधेश कुमार आनंदी बिन्द शैलेंद्र कुमार शालिग्राम सिंह मुन्ना शर्मा मोहन चौधरी सतीश कुमार सत्येंद्र कुमार अर्जुन महतो मिथिलेश वर्मा मोहम्मद आजाद आदि दर्जनों लोग शामिल थे।
रामदेव चौधरी फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष


