
बिहारशरीफ ( एम ए न्यूज डेस्क ) बिहारशरीफ के रेलवे गुनटी जननायक चौक स्थित फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में 79वां स्वतंत्रता दिवस फुटपाथ दुकानदारों के बीच झंडा तोलन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
झंडा तोलन का कार्यक्रम फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह-संस्थापक एवं अतिपिछड़ा/ दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव चौधरी के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया।
इस मौके पर रामदेव चौधरी ने कहा कि भारत के वीर सपूतों की कुर्बानी से हमें आजादी मिली है एक तरफ भारत के आजादी के मतवाले हंसते-हंसते सूली पर चढ़ रहे थे तो दूसरे तरफ संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर अंग्रेजों से बहुजनों के हक और अधिकार के लड़ाई लड़ रहे थे क्योंकि मनुवादी द्वारा बहुजनों को शिक्षा एवं धन संग्रह करने से वंचित कर दिया था। बहुजन अच्छे वस्त्र एवं अच्छे मकान बनाकर नहीं रह सकते थे। ये सारे अधिकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अंग्रेजों से लड़कर बहुजनों को हक दिलाने का काम किया। आज भी भारत देश में छुआछूत, जात-पात बरकरार है आज भी भारत देश में बहुजनों को पानी छूने से मारा पीटा जाता है। इन कुर्तियां को मिटाकर ही हम सच्चे स्वतंत्र भारत की कल्पना कर सकते हैं,अनाथ नहीं।

एक तरफ हमारे स्वतंत्रता सेनानी भारत की आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों से लोहा ले रहे थे तो दूसरे तरफ देश के के गद्दार अंग्रेजों से मिलकर इन स्वतंत्रता सेनानी को फांसी पर चढ़ने का काम कर रहे थे। हमारी आजादी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, खुदीराम बोस, चंद्रशेखर आजाद आदि वीर सपूतों के कुर्बानियों के बल पर मिली है। क्योंकि आज के दिन ही 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों ने भारत को स्वतंत्र घोषित किया था और तब से इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति सिखाती है।आओ आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शपथ ले की ये आजादी को हर भारत वासी जान देकर बरकरार रखेंगे।

इस मौके पर शाहनवाज ने कहा कि हम लोग मिलकर लड़े हैं तो आजादी मिली है हमें गंगा जमुनी दहलीज को बरकरार रखने की जरूरत है और आपस में मिलकर काम करने की जरूरत है। तब स्वतंत्र भारत की कल्पना कर हम सकते हैं।
इस अवसर पर फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद , मोहन चौधरी, मुन्ना शर्मा,सत्येंद्र कुमार,विक्की कुमार,चंदन महतो,रजक कुमार करू साव विजय कुमार चंदन साव बंगाली रविदास ललन सिंह राजू पासवान कृष्ण ठाकुर आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
रामदेव चौधरी फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष


