क्राइमपटनाबिहार

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में अपहृता बरामद, अपराधी गिरफ्तार

नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना: एम ए न्यूज डेस्क
राजधानी पटना में सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप के नेतृत्व में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान दो अपहृतों को सकुशल बरामद किया गया। आईआईटी अम्हारा थाना क्षेत्र और फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से अपहृता को पुलिस ने सुरक्षित ढंग से छुड़ाया।

वहीं, दानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइटेक अस्पताल, सगुना मोड़ के पास चैन छिनतई कर भाग रहे दो अपराधियों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया।

इसके अलावा गुप्त सूचना के आधार पर नेऊरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दिलीप कुमार के घर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

Related Articles

Back to top button