क्राइमपटनाबिहार

पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

एम ए न्यूज डेस्क: नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के सरारी स्थित अग्रणिहोम अपार्टमेंट में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

छापेमारी में 4 देसी पिस्टल, 4 मैगजीन, 2 अर्द्धनिर्मित मैगजीन, 58 जिंदा कारतूस, 30 हज़ार 500 रुपये नकद और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अब तक 100 से अधिक हथियार बेच चुके हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हथियार बनाने वाला कारीगर ITI से प्रशिक्षित है, जिसने नौकरी करने के बजाय हथियार निर्माण को ही धंधा बना लिया। एसपी ने कहा कि अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button