बिहारबिहारशरीफ

मान्यवर काशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

एम ए न्यूज डेस्क: नीरज कुमार के रिपोर्ट बिहार शरीफ से

बिहारशरीफ:- बिहारशरीफ के साठोपुर स्थिति सर्वोदय नगर में मान्यवर काशीराम जी का चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
इस मौके पर अतिपिछड़ा/ दलित/ अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी एवं अतिपिछड़ा /दलित/ अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह संस्थापक बलराम दास ने संयुक्त रूप से कहा कि मान्यवर काशीराम साहब एक भारतीय एक राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। काशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को ब्रिटिश भारत के पंजाब के रोपड़ जिले के खवासपुर के पास पिरथीपुर गांव में चमार जाति के रामदासिया सिख परिवार में हुआ था। गौरतलब है की बचपन या युवा अवस्था के दौरान उन्हें ज्यादा सामाजिक भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा था।

मन्यवर काशीराम जिन्हें बहुजन नायक या मान्यवर के नाम से भी जाना जाता है। जिन्होंने बहुजनों को भारत में जाति व्यवस्था के सबसे निचले स्तर पर अछूत समूहों सहित पिछड़ी या निचली जाति के लोगों के उत्थान और राजनीतिक लामबंदी के लिए काम किया।इस लक्ष्य की ओर, काशीराम ने 1971 में दलित शोषित समाज संघर्ष समिति,अखिल भारतीय पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ और 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। 2001 में उन्होंने बीएसपी का नेतृत्व अपनी शिष्या मायावती को सौंप दिया।

इनकी मृत्यु आज के दिन ही 9 अक्टूबर 2006 को हुआ था।
इस मौके पर उपस्थित सभी ने मान्यवर काशीराम के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिए।
इस अवसर पर अति पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव उमेश पंडित सुमन सौरभ अजीत कुमार राजेंद्र कुमार दास कुणाल कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

रामदेव चौधरी
अतिपिछड़ा/ दलित/ अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button