क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नौबतपुर में 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में सामने आए दो अन्य नाम

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान नौबतपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 19 अगस्त 2026 को मोतीपुर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान की गई।

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को बस से संदिग्ध स्थिति में उतरते हुए देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसके बाद पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रविन्द्र पासवान उर्फ नन्हकी, निवासी रमन पासवान टोला, थाना राघोपुर, पटना के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैले से करीब 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उससे गांजा के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रविन्द्र पासवान ने बताया कि गांजा वैशाली जिले से लाया गया था और इसकी डिलीवरी के लिए संजय साह तथा अर्जुन प्रसाद को दिया जाना था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में गांजा के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले में नौबतपुर थाना कांड संख्या 622/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और सप्लाई पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button