बहादुरपुर में कोडीन सीरप के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पटना पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहादुरपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस को बाजार समिति इलाके में कुछ व्यक्तियों द्वारा कोडीन सीरप की खरीद-बिक्री किए जाने की गोपनीय सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार समिति क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 8,880 पीस कोडीन सीरप, जिसकी कुल मात्रा करीब 880 लीटर बताई गई है, बरामद किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अवैध कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी को भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और कोडीन सीरप के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना शैलजा कुमारी ने पुलिस कार्रवाई और बरामदगी को लेकर जानकारी दी है।



