नौबतपुर में अवैध हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटकी कोपा गांव स्थित मशरूम फैक्ट्री के पास बगीचे में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मंटू कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी छोटकी कोपा, थाना नौबतपुर, पटना के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले में नौबतपुर थाना कांड संख्या 630/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस टीम में नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।



