क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

शाहपुर में पशु चोरी कांड का उद्भेदन, 8 भैंस बरामद

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए कुल 8 भैंस बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को एक वादी ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात के समय भैंस चोरी कर ले जाने को लेकर शाहपुर थाने में आवेदन दिया था। मामले में शाहपुर थाना कांड संख्या 345/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कांड की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना के निर्देश पर दानापुर-01 के अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शाहपुर थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अरवल जिले के अंतर्गत गोदाज गांव से एक पिकअप वाहन के साथ चोरी की गई 6 भैंस और 2 पाड़ा बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बरामदगी में एक पिकअप वाहन भी शामिल है। पुलिस टीम में शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button