क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

शाहपुर में वाहन जांच के दौरान चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और 9 जिंदा कारतूस बरामद

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को शाहपुर थाना क्षेत्र के लौदीपुर चांदमारी के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने देखा। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस बल की मदद से तीनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अन्य व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने निशानदेही के आधार पर बिट्टन शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का आपराधिक गतिविधियों से संबंध होने की बात सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनंदन कुमार उर्फ अंकित कुमार, बसंत कुमार, आदित्य राज और बिट्टन शर्मा के रूप में हुई है। मामले में शाहपुर थाना कांड संख्या 349/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button