पटना पुलिस में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना पुलिस परिवार में आज कर्तव्य, अनुशासन और नेतृत्व की नई शुरुआत देखने को मिली। 23 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पटना के कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कोमल मीणा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-2) आयुष श्रीवास्तव ने नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैच पहनाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नत पुलिसकर्मियों के समर्पण, मेहनत और प्रशिक्षण को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उन्हें नए दायित्वों का पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए बधाई दी।

पटना पुलिस के मुताबिक, पदोन्नति केवल पद और जिम्मेदारी में बदलाव नहीं, बल्कि जनसेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति बढ़ी हुई जवाबदेही का प्रतीक है। इस अवसर पर पटना पुलिस परिवार की ओर से सभी नवपदोन्नत कर्मियों को बधाई दी गई और उनके नए दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की गई।




