पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 30 लाख कैश बरामद

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में हवाला कारोबार से जुड़े एक कथित नेटवर्क को लेकर पुलिस और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई जारी है। कार्रवाई अरण्य बलभद्र अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एक कार की टक्कर के बाद पुलिस ने संदिग्ध इनोवा क्रिस्टा का पीछा किया। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 30 लाख रुपये नकद बरामद किए जाने की बात सामने आई है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनकी पहचान संजय कुमार, दिग्विजय ठाकुर और पटेल कारण कुमार सिंधाभाई के रूप में बताई जा रही है। तीनों के गुजरात निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी गुजरात से कैश लेकर इनोवा क्रिस्टा से निकले थे और रकम की डिलीवरी कोलकाता में की जानी थी। जांच एजेंसियां अब बरामद रकम के स्रोत और इसके संभावित डिलीवरी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही हैं।

इस कथित हवाला नेटवर्क का कारोबार करीब 3 हजार करोड़ रुपये का होने का दावा भी सामने आया है, हालांकि इस आंकड़े और नेटवर्क से जुड़े अन्य दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर पटना में अलग-अलग ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की जांच और छापेमारी जारी बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button