क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

मसौढ़ी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी पिस्टल, 4 मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार की खरीद-बिक्री के मामले में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक देशी पिस्टल, चार मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर गश्ती के दौरान सूचना मिली कि तारेगना शांतिनगर निवासी संगीता देवी के घर पर अखिलेश कुमार उर्फ रूखा हथियार की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संबंधित घर की घेराबंदी कर छापेमारी की।

इस दौरान घर में रखे एक बक्से से एक देशी पिस्टल, चार मैगजीन और 7.65 एमएम के 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके से अखिलेश कुमार उर्फ रूखा और संगीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में मसौढ़ी थाना कांड संख्या 1094/26, दिनांक 07 नवंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बरामदगी: एक देशी पिस्टल, चार मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस।

गिरफ्तार आरोपी: अखिलेश कुमार उर्फ रूखा और संगीता देवी।

Related Articles

Back to top button