क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

खुसरूपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मीरनगर (बैकटपुर) गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में शिशुपाल कुमार नामक एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मारपीट और गोलीबारी की घटना में शामिल कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया। मामले में दर्ज खुसरूपुर थाना कांड संख्या 673/26 और 674/26 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में किस्मत पासवान, बालेश्वर पासवान, शिन्धु पासवान, अखिलेश पासवान, रौशन पासवान उर्फ अर्जुन पासवान, प्रमोद पासवान और मोहित कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी मीरनगर बैकटपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्तों को अग्रतर कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button