बिहारबिहारशरीफब्रेकिंग न्यूज़

अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट

बिहारशरीफ के मोहल्ला देवीसराय स्थित अंबेडकर चौक पर अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में भारत रत्न, महामानव डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास, उत्सव और धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी एवं भूतपूर्व सचिव अनुसूचित/जनजाति कर्मचारी संघ सह संस्थापक एवं संरक्षक हरेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेडकर जयंती उनके महान कार्यों, भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक सुधार और समानता के लिए किए गए संघर्ष को सम्मानित करने का अवसर है।उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे और उन्होंने देश को लोकतांत्रिक तथा कानून आधारित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आजीवन जाति-आधारित भेदभाव, अस्पृश्यता और सामाजिक असमानता के खिलाफ संघर्ष किया तथा समाज के वंचित, पिछड़े और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा और अधिकारों की वकालत की।

नेताओं ने कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के प्रति संकल्प लेने का दिन है। देशभर में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे सेमिनार, प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक आयोजन एवं जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम में भोला पासवान, रंजीत कुमार, चंद्रा रमेश प्रसाद (शिक्षक), अजीत कुमार, सत्येंद्र पासवान, जिला महासचिव उमेश पंडित, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र शर्मा, शाहनवाज, अवधेश पंडित, विनोद रजक, अवधेश प्रसाद, अजीत कुमार चौधरी, चंदन कुमार, अनीश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button