सीतामढ़ी में बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन भी आया सामने
एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

सीतामढ़ी पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपाधीक्षक निशान्त गौरव के कुशल निर्देशन में STAW/SOG-14 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी छापेमारी कार्रवाई की।
SOG-4, SSB 51वीं बटालियन और चीता-12 टीम के संयुक्त अभियान में मच्छपकौनी स्थित एक घर पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मौके से कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है —
दिलीप साह, पिता स्व. राजेंद्र साह, मच्छपकौनी, थाना बेला, सीतामढ़ी
मिशा भारती, पति दिलीप कुमार, मच्छपकौनी, थाना बेला, सीतामढ़ी
आशीष कुमार @ छोटू, पिता दिलीप कुमार, मच्छपकौनी, थाना बेला, सीतामढ़ी
सरोज कुमार यादव, ग्राम गौशाला-11 कालीपुर, जिला महोत्तरी
प्रवेश कुमार सिंह, ग्राम गौशाला-11 भरतपुर, थाना गौशाला, जिला महोत्तरी (नेपाल)
पुलिस के अनुसार, इस मामले में नेपाल कनेक्शन भी सामने आया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय नशीली दवा तस्करी के एंगल से भी जांच की जा रही है।
बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाएं और अन्य सामान बरामद किया —
Nitrazepam Nitrosum-10 — 15,220 टैबलेट
Spasmo Proxyvon Plus — 12,840 कैप्सूल
Codeine सिरप (100 ml) — 967 बोतल
नेपाली मुद्रा — ₹13,350
भारतीय मुद्रा — ₹250
स्मार्टफोन — 4
बाइक — Honda Shine (नेपाल नंबर)
लाल अपाचे बाइक
मामला दर्ज
गिरफ्तार सभी आरोपियों को बरामद नशीली दवाओं के साथ सुरक्षित अवस्था में बेला थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
इस संबंध में बेला थाना कांड संख्या 98/26 दिनांक 18.04.2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21(C) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद नशे के बड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना है।
पुलिस ने कहा कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



