पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां दुर्गा के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: शारदीय नवरात्र के अवसर पर राजधानी पटना में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे और मां दुर्गा के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बिहार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री सबसे पहले पटना के एस. के. पुरी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे, जहां उन्होंने मां भगवती के समक्ष शीश झुकाकर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद वह बोरिंग रोड चौराहा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। यहां दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति एवं जनता के सुखमय जीवन की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री श्री वासंती दुर्गा मंदिर सहित अन्य पूजा स्थलों पर भी पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। नवरात्र के मौके पर राजधानी के विभिन्न इलाकों में आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। मां दुर्गा के जयकारों और पूजा-अर्चना के बीच पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और प्रदेश में शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button