क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पचमहला थाना का SDPO ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में पुलिस प्रशासन ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-01) राम कृष्णा ने पचमहला थाना का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान SDPO ने थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही पूर्व से लंबित मामलों और हाल के दिनों में प्रतिवेदित संवेदनशील घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि दर्ज कांडों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए। इसके अलावा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क, सक्रिय और प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

SDPO ने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिकता अपराध पर नियंत्रण, मामलों का त्वरित अनुसंधान और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है।

Related Articles

Back to top button