क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा, 1.600 किलो चांदी बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी भारत गैस गोदाम के पास 19 अप्रैल को हुई चर्चित ज्वेलरी लूट कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दिलीप, उदित, रोहन, सुनील और संतोष समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 1.600 किलो चांदी के गहने बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले करीब एक सप्ताह तक ज्वेलरी दुकान की रेकी की थी। घटना वाले दिन दिलीप सबसे पहले दुकान में घुसा और हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने मिलकर लूटे गए गहनों को ठिकाने लगाने की साजिश रची।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि लूट के गहनों की कीमत का 60 प्रतिशत हिस्सा आपस में बांटने की योजना बनाई गई थी। हालांकि आरोपियों को पूरी रकम नहीं मिल सकी। पुलिस के अनुसार, सुनील ने लूटे गए गहनों को रिसीव कर संतोष को सौंपा था, जिसकी मालसलामी इलाके में ज्वेलरी की दुकान बताई जा रही है।

इसी दौरान पुलिस जब दिलीप की निशानदेही पर बेउर थाना क्षेत्र के कृषि फार्म इलाके में हथियार बरामद करने पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है।

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस कांड में शामिल तीन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button