आत्महत्या या हत्या? पटना में संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप
एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी रोड नंबर-1 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर पंखे से लटका 45 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने के बाद रामकृष्ण नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शव की स्थिति, कमरे की परिस्थितियां और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच हर एंगल से की जा रही है।

इस मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या है। परिजनों के इस आरोप के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है, जिसे देखते हुए पुलिस भी पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुट गई है।

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा जताया है।
🎤 बाइट

रंजन कुमार, सीडीपीओ-01:
“घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी



