क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई, यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना, 30 मई 2026:** जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, पटना पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के हैंड बैग से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 29 मई 2026 को हवाईअड्डा थाना क्षेत्र के एस.एच.ए. एरिया में स्थित X-BIS मशीन पर स्क्रीनिंग के दौरान उप निरीक्षक ने एक यात्री के बैग से 2 नग .380 MK2 लाइव राउंड तथा 5 नग 9 एमएम के जिंदा कारतूस बरामद किए।

बरामदगी के तुरंत बाद संबंधित यात्री को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया तथा बरामद कारतूसों के साथ हवाईअड्डा थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में हवाईअड्डा थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यात्री के पास ये कारतूस कैसे पहुंचे तथा इनके पीछे क्या उद्देश्य था। एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही हैं।

यह जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

Related Articles

Back to top button