क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘बंटी-बबली’ गैंग का खुलासा; 11 पर कार्रवाई, 4 सोने की चेन और 17 मोबाइल बरामद

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित ‘बंटी-बबली’ गैंग का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को बाइक सवार लड़का-लड़की ने झपट्टा मारकर एक महिला की सोने की चेन छीन ली थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को छीनी गई चेन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ में गिरोह से जुड़े होने और चोरी की चेन एक सुनार की दुकान पर बेचने की जानकारी सामने आई।

इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर छापेमारी कर 3 अन्य सोने की चेन बरामद की और दुकान मालिक को गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई में गिरोह से जुड़े 8 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, कुल 11 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिसमें 10 आरोपियों की गिरफ्तारी और एक विधि-विरुद्ध बालिका को निरुद्ध किया गया है। कार्रवाई में 4 सोने की चेन, 2 मोटरसाइकिल और 17 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के खिलाफ इसी महीने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 17 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। इस पूरी कार्रवाई को लेकर
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना शैलजा ने भी जानकारी दी है।

Related Articles

Back to top button