क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना, 20 जून 2026: राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर निवासी किशुन दयाल भगत (57 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 19 जून को द्वितीय पाली गश्ती के दौरान बुद्धा कॉलोनी थाना के सअनि विकास कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बांस घाट स्थित मरीन ड्राइव से एलएंडटी कास्टिंग यार्ड की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस और सशस्त्र बल की मदद से उसे घेरकर पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो बैगों में रखे कुल 15 किलोग्राम गांजा, 2,250 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू से वजन करने पर एक बैग से 5 किलोग्राम और दूसरे बैग से 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

इस मामले में बुद्धा कॉलोनी थाना कांड संख्या 350/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

Related Articles

Back to top button