क्राइमपटनाबिहार

पटना में बिजली कर्मचारी का ने बड़ा आरोप लगाया, भाजपा MLC के गार्ड पर, मुझे बेरहमी से पीटा

पटना ( एम ए न्यूज डेस्क) बिहार की राजधानी पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित आर ब्लॉक गोलंबर शनिवार दोपहर अचानक बवाल का गवाह बन गया. यहां बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार के गार्ड्स ने बिजली विभाग के कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी.

गाड़ियों की भिड़ंत से भड़का विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आर ब्लॉक चौराहे पर बीजेपी एमएलसी की गाड़ी और बिजली विभाग की गाड़ी आमने-सामने आ गई. पहले तू-तू मैं-मैं हुई और फिर गार्ड्स ने हमला कर दिया.

बीच सड़क पर मारपीट का नजारा

गार्ड्स ने बिजली विभाग के कर्मचारी नरेंद्र कुमार पर लात-घूंसों और थप्पड़ों की बरसात कर दी. पूरा घटनाक्रम सचिवालय थाना क्षेत्र के पुलिस टीओपी के सामने हुआ. मारपीट में नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. वे पटना इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई अंडरटेकिंग PESU में कार्यरत बताए जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने बीच- बचाव की कोशिश की

बीच सड़क पर हंगामा देख स्थानीय लोग मौके पर जुटे और बीच-बचाव किया. भीड़ बढ़ता देख एमएलसी के गार्ड्स वहां से भाग खड़े हुए. इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है.

गलत दिशा से आई गाड़ी

घायल नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि ”एमएलसी की गाड़ी गलत दिशा से आ रही थी. विरोध करने पर गार्ड्स ने गालियां दीं और बेरहमी से पीटा. अगर लोग बीच में न आते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी. उन्होंने गार्ड्स पर कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना पर कोतवाली थानेदार जनमेजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. गुस्साए बिजली विभाग कर्मियों को समझाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

दोपहर 12:00 के करीब एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें नरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति की पिटाई की गई है. प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है. वहीं इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. जो भी व्यक्ति दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.

डॉक्टर अनु कुमारी डीएसपी सचिवालय

बिजली विभाग कर्मियों का अल्टीमेटम

फिलहाल बिजली विभाग कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस घटना से सरकारी कर्मियों और आम लोगों में नाराजगी है.

Related Articles

Back to top button