पुनौराधाम में तेज होगा भव्य सीता मंदिर निर्माण, सम्राट चौधरी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

सीतामढ़ी, बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकी नवमी के पावन अवसर पर पुनौराधाम मंदिर पहुंचकर मां सीता की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम भारतीय आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए सरकार द्वारा पुनौराधाम में माता सीता के भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण और आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉरिडोर विकास कार्य को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस परियोजना को लेकर वरिष्ठ नेताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि पुनौराधाम को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर आयोजित सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में कहा, “माता जानकी की कृपा से बिहार सदैव विकास, सुख, समृद्धि और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।”
सियावर रामचंद्र जी की जय!



