क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

एम ए न्यूज़ डेस्क उमेश चौबे के रिपोर्ट पटना सिटी से।

Patna City के Didarganj थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में गुरुवार देर रात अपराधियों ने 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान हर्ष कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, घटना के समय हर्ष कुमार अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान पड़ोस के गांव के कुछ युवक उसे घर से बुलाकर बाहर ले गए। आरोप है कि बाहर ले जाते ही अपराधियों ने हर्ष कुमार को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस करीब दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद पहले केस दर्ज कराने की बात कहती रही।

घटना की सूचना पर Patna Police और दीदारगंज थाना की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी विवाद या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिन लोगों पर हत्या का शक है, वे पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुके हैं और लगातार इलाके में दहशत फैलाते रहे हैं। परिवार का कहना है कि अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और प्रशासन की ओर से समय पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button