पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़लाइफस्टाइल

बिहार में वज्रपात और आंधी-तूफान का कहर, 7 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

Bihar में मौसम का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात, तेज आंधी और भारी बारिश की घटनाओं में कुल 7 लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वज्रपात की घटनाओं में Bhojpur, Patna, Samastipur और East Champaran में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से दबकर Patna में दो तथा Vaishali में एक व्यक्ति की जान चली गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि “आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।” उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

Related Articles

Back to top button