पटनाबिहार

उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में औद्योगिक विकास पर जोर, मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिए निर्देश

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: बिहार सरकार के उद्योग विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विभाग की विभिन्न योजनाओं, औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों और विभागीय गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक आधारभूत संरचना को मजबूत करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि राज्य में उद्योगों के विकास को गति मिल सके। उन्होंने बेहतर समन्वय और उद्योग अनुकूल वातावरण तैयार करने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि बिहार में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उद्यमियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और नई औद्योगिक संभावनाओं को विकसित करने की दिशा में उद्योग विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

सरकार का मानना है कि औद्योगिक विकास से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बिहार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button