कैरियरक्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेऊर थाना के नए भवन का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से ।

पटना में पुलिस प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में लगातार काम जारी है। इसी क्रम में 22 मई 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बेऊर थाना के निर्माणाधीन नए भवन का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी पश्चिमी ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने और निर्धारित समयसीमा के भीतर भवन निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

भानु प्रताप सिंह ने कहा कि थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होना चाहिए ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके और आम जनता को भी सुविधाजनक पुलिस सेवा उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत भी दी गई।

पुलिस विभाग की ओर से यह प्रयास राजधानी पटना में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button