पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

03 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार एवं निर्माण सामग्री बरामद

पटना। राजधानी पटना में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की निगरानी में चल रही कार्रवाई के दौरान धनरूआ थाना क्षेत्र में एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। इस कार्रवाई में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

← Back

Thank you for your response. ✨

जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 मई 2026 को पटना पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण के इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र, अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस तथा हथियार बनाने में प्रयुक्त उपकरण एवं सामग्री बरामद की है।

बरामद सामानों में 01 देशी रायफल, 01 लोहे का बना देशी कट्टा, 04 अर्धनिर्मित देसी कट्टा, 01 मिस फायर कारतूस, 02 खोखा, 02 अर्धनिर्मित कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा हथियार निर्माण में प्रयुक्त 03 भाईस, 01 फर्नेश, 12 बड़ा रेती, 10 छोटा रेती, 04 हेक्सा, 03 हेक्सा ब्लेड, 01 इलेक्ट्रिक हैंड ग्राइंडर मशीन, 02 आरी, 01 लोहे का बीट, 01 प्लास एवं अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

पटना पुलिस के अनुसार, पूर्वी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई, जिसे पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।

इस पूरे मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पटना परिचय कुमार ने प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर हथियार सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संभावित कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है।

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

Related Articles

Back to top button