क्राइमपटनाबिहार

पिकअप में छिपी थी बड़ी खेप… तलाशी लेते ही खुल गया शराब तस्करी का राज!

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना। बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध विदेशी शराब की तस्करी का खेल लगातार सामने आ रहा है। इसी बीच पटना के पिपलावां थाना क्षेत्र से एक ऐसी बरामदगी हुई है, जिसने पुलिस की कार्रवाई को चर्चा में ला दिया है।

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सरारी पक्की सड़क से दुल्हिनबाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर एक पिकअप वाहन संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान जो सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया।

पिकअप वाहन से कुल 1043.88 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मामले में पुलिस ने सरारी निवासी आनंद किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शराब की खेप को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

इस मामले में पिपलावां थाना कांड संख्या 140/26 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब के साथ एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बड़ी शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे पहुंचाना किसे था? पुलिस की पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button