क्राइमबिहारब्रेकिंग न्यूज़

डीएम-एसपी की अचानक छापेमारी से जेल में हलचल! जांच में सामने आई बड़ी बात!

शेखपुरा मंडल कारा में अहले सुबह डीएम-एसपी की छापेमारी, सघन जांच में नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले में शुक्रवार की अहले सुबह उस वक्त जेल प्रशासन में हलचल मच गई, जब जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम अचानक मंडल कारा पहुंच गई। अधिकारियों ने जेल परिसर में सघन छापेमारी कर सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस छापेमारी का नेतृत्व जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने किया। अभियान में जिले के सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल रहे। इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों, कैदियों के रहने वाले स्थानों और अन्य परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई।

जिलाधिकारी शेखर आनंद ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समय-समय पर इस तरह का निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को अचानक छापेमारी अभियान चलाया गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध सामान या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। जेल में बंद सभी कैदी सुरक्षित हैं और प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने साफ किया है कि मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। अचानक हुई इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए जेल परिसर में अफरा-तफरी और हलचल का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button