क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध नशीले इंजेक्शन तस्करी का भंडाफोड़, ₹1.25 करोड़ का माल बरामद

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पटना पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है।

पुलिस द्वारा 20 अप्रैल 2026 को जारी कार्रवाई विवरण के अनुसार चित्रगुप्तनगर, मुसल्लहपुर, कंकड़बाग और गोपालपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का पर्दाफाश किया गया।

मोटरसाइकिल से सप्लाई की सूचना पर कार्रवाई

19 अप्रैल 2026 को चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से अवैध नशीले इंजेक्शन ले जाने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अरनव कुमार नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं।
गोदाम से भारी मात्रा में बरामदगी

पुलिस ने गोदाम से
31,250 नशीले इंजेक्शन
5,760 प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप
35 Snake Venom Antiserum
बरामद किए।
इसके अलावा पुलिस ने
01 स्कूटी
02 मोटरसाइकिल
01 कार
02 मोबाइल फोन
भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

पूछताछ में खुला बड़ा नेटवर्क
पूर्व में गिरफ्तार मंटू कुमार से पूछताछ के आधार पर मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र से छोटू कुमार को 2,000 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।

छोटू कुमार की निशानदेही पर गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अन्य गोदाम में छापेमारी की गई, जहां से 33,800 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए। इस मामले में गोदाम मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कुल बरामदगी
इस कार्रवाई में पुलिस ने
03 अभियुक्त गिरफ्तार
67,050 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन
5,760 पिस कफ सिरप
बरामद किए हैं। जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.25 करोड़ बताई जा रही है।
सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अवैध भंडारण, परिवहन और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पुलिस अन्य संलिप्त अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस नेटवर्क से जुड़े सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पटना पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध नशीले पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button