क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ‘पुलिस’ लिखी गाड़ी से 4 लाख की बीयर बरामद, तीन गिरफ्तार

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: राजधानी पटना में निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एलसीटी घाट के पास एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में बीयर बरामद की है। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गई इस खेप की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में वाहन सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद विभाग के मुताबिक, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन के जरिए अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर एलसीटी घाट के पास वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी संख्या में बीयर के कार्टून बरामद हुए।

कार्रवाई के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जिस वाहन से बीयर की खेप लाई जा रही थी, उस पर ‘पुलिस’ लिखा हुआ था। इसके बाद वाहन और उसमें मौजूद शराब को जब्त कर लिया गया।

 

उत्पाद विभाग ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अब जांच इस बात की भी की जा रही है कि वाहन पर ‘पुलिस’ क्यों लिखा गया था और शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

बाइट: प्रेम प्रकाश, असिस्टेंट कमिश्नर, पटना उत्पाद विभाग

Related Articles

Back to top button