
पटना: धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन में दिनांक 04 नवंबर 2026 की संध्या को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-01 के नेतृत्व में विभिन्न संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने, प्रभावी गश्ती करने और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पटना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि दीपावली का त्योहार शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।




