क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पटना में नगर पुलिस अधीक्षक चन्द्र प्रकाश ने सुनी आम जनता की शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: राजधानी पटना में आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना चन्द्र प्रकाश ने मंगलवार, दिनांक 03 नवंबर 2026 को प्रत्येक दिन की भांति आम जनता की शिकायतों को सुना।

इस दौरान विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे लोगों की बातों को गंभीरता से सुना गया। शिकायतों के त्वरित निष्पादन और मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा नियमानुसार उनका निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना, शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना और पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button