
**पटना:** अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 04 नवंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-02) मसौढ़ी, पटना आशीष राज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए।

गोष्ठी के दौरान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित कांडों के अनुसंधान को जल्द से जल्द पूरा करने और मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

SDPO आशीष राज ने थानाध्यक्षों को सम्मन एवं वारंट का समय पर तामिला सुनिश्चित कराने तथा लंबित मामलों के अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया।

इस समीक्षा गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना रहा।



