पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

मसौढ़ी में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से नाराज शादीशुदा महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, तीन घंटे बाद उतरी

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना के मसौढ़ी स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शादीशुदा महिला प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग कर रही थी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में महिला सुरक्षित नीचे उतर आई।

बताया जा रहा है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसी दौरान उसका एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग हुआ। महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उससे शादी भी की थी। बाद में उसे पता चला कि वह व्यक्ति पहले से शादीशुदा है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। महिला ने प्रेमी पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

पुलिस महिला को मसौढ़ी थाना लेकर गई, जहां उसे पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button