पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

मसौढ़ी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को सतत निगरानी के निर्देश

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना, 5 सितंबर 2026। मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से प्रभावित इलाकों का लगातार जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मसौढ़ी-01) राघव दयाल ने मसौढ़ी, लहसुना और छाता ओपी थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति, जलस्तर, आवागमन और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रभावित लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया।

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button