क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना सिटी में बड़ा सड़क हादसा टला, नगर निगम के हाईवा ने कार को मारी जोरदार टक्कर

एम ए न्यूज़ डेस्क उमेश चौबे के रिपोर्ट पटना सिटी से।

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सदर ब्लॉक कार्यालय के पास नगर निगम के हाईवा वाहन ने एक फोर व्हीलर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोनट से लेकर पहिया तक चकनाचूर हो गया। हालांकि गाड़ी में सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। कार में बैठे लोग किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वहीं टक्कर मारने वाला हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना ओल्ड बायपास पर होने की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवा वाहन को कब्जे में लेकर सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया।

कार सवार लोगों ने बताया कि वे पटना से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुम्हरार स्थित सदर ब्लॉक कार्यालय के पास नगर निगम के कूड़ा निष्पादन में लगे हाईवा वाहन ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ितों ने कहा कि “भगवान की कृपा से आज हमारी जान बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।”

वहीं प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता जाम हटाने और यातायात बहाल करने की थी। फिलहाल दोनों वाहनों को हटाने की प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

वाइट स्थानीय प्रशासन

वाइट गाड़ी मालिक

Related Articles

Back to top button