क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

25 हजार का इनामी… टॉप-10 अपराधी के घर पहुंची पुलिस, फिर हुआ बड़ा खुलासा

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना। पटना के विक्रम थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 अपराधी नवीन कुमार उर्फ उज्जवल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विक्रम समेत कई थाना क्षेत्रों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था।

दरअसल, 26 अगस्त 2026 की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इनामी अपराधी अपने घर मंझौल आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के निर्देश पर पालीगंज-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विक्रम थानाध्यक्ष ने विशेष छापेमारी टीम गठित की।

इसके बाद टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और नवनीत कुमार उर्फ उज्जवल को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। विक्रम थाना में वर्ष 2009 से 2025 तक कई कांड दर्ज हैं। इसके अलावा रूपसपुर, फुलवारीशरीफ और दानापुर थाना में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज बताए गए हैं। अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Back to top button