क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला: शव दफनाकर जलाने की कोशिश, 5 से 7 लोग संलिप्त

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना | नौबतपुर
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां फरवरी 2026 में शादी करने वाली एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को दफनाने और साक्ष्य मिटाने के लिए जलाने की कोशिश किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले में मृतका के ससुराल पक्ष सहित 5 से 7 लोगों की संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को महिला के ससुराल पक्ष द्वारा थाने में आवेदन देकर महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दी गई थी। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलवारी शरीफ-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को महिला का शव नहीं मिला, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इसके बाद गठित टीम ने गहन जांच और साक्ष्य संकलन शुरू किया। जांच के आधार पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संदिग्ध स्थान पर उत्खनन कराया गया, जहां से महिला का शव बरामद किया गया।

जांच में सामने आया है कि शव को जेसीबी मशीन की मदद से जमीन में दफनाया गया था। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का भी प्रयास किया गया था।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक अनुसंधान में महिला की हत्या में उसके ससुराल पक्ष के परिजनों के साथ अन्य 5 से 7 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना भानु प्रताप सिंह ने विस्तृत जानकारी साझा की है।

Related Articles

Back to top button