क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पालीगंज में वाहन चोरी कांड का सफल उद्भेदन, चोरी की टेम्पू और दो मोटरसाइकिल बरामद

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना। पालीगंज थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चोरी की एक टेम्पू, दो मोटरसाइकिल, एक मोटर और तीन बैट्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि पालीगंज थाना अंतर्गत ग्राम पड़ैयचक में एक व्यक्ति अपने घर में चोरी के वाहन और टेम्पू छिपाकर रखे हुए है।

सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, पटना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पालीगंज-01 के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पड़ैयचक में संतोष यादव उर्फ छोटन यादव के घर पर छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं मिला।

पुलिस ने घर की विधिवत तलाशी ली, जिसमें चोरी की एक टेम्पू, दो मोटरसाइकिल, एक मोटर और तीन बैट्री बरामद की गईं। बरामद मोटरसाइकिल में एक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PN 3339 बताया गया है, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका। बरामद टेम्पू का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01EN 0507 है। इस मामले में पालीगंज थाना कांड संख्या 449/26, दिनांक 25 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

छापेमारी टीम में पालीगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button