आय से अधिक संपत्ति मामले में अधीक्षण अभियंता के तीन ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना/पूर्णियाँ: आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज कर भवन निर्माण विभाग, पूर्णियाँ प्रमंडल, पूर्णियाँ में पदस्थापित अधीक्षण अभियंता सतेन्द्र कुमार चौधरी के तीन ठिकानों पर एक साथ छापामारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
निगरानी टीम द्वारा पटना में दो और पूर्णियाँ में एक ठिकाने पर तलाशी ली जा रही है। पटना स्थित दोनों ठिकानों में आलीशान मकान भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान एक गाड़ी की भी तस्वीर सामने आई है।
निगरानी विभाग की टीम द्वारा संबंधित परिसरों में दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य सामानों की जांच की जा रही है। हालांकि, तलाशी के दौरान अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
निगरानी विभाग के अनुसार तलाशी अभियान अभी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामदगी और संपत्ति से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की बात कही गई है।
इस कार्रवाई से जुड़े आधिकारिक और विस्तृत विवरण का इंतजार है।



