बिहारशरीफबिहार

बिहारशरीफ ट्रेड यूनियन एवं विपक्ष के आव्हान पर भारत बंद एवं चक्का जाम कुछ इस तरह का असर दिखा

बिहारशरीफ ( एम ए न्यूज डेस्क ) ट्रेड यूनियन एवं विपक्ष के आव्हान पर भारत बंद एवं चक्का जाम के समर्थन में फुटपाथ संघर्ष मोर्चा अपने बैनर एवं समर्थकों के साथ शामिल हुए। बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर चक्का जाम कर विरोध किया।
इस अवसर पर अतिपिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी, अतिपिछड़ा दलित अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक बलराम दास, फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव शादीकअजहर ने संयुक्त रूप से कहा कि ट्रेड यूनियन ने सरकारी नीतियों के खिलाफ हड़ताल का आवाहन किये हैं। केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों और कॉरर्पोरेट समर्थक आर्थिक सुधारो के खिलाफ हड़ताल किए हैं।केंद्र सरकार उनके मांगों को अनदेखा कॉर्पोरेट्स को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। देशव्यापी हड़ताल में 25 से 30 करोड़ कर्मचारी शामिल हुए। इनके अलावा किसान और मजदूर भी इस देशव्यापी हड़ताल में शामिल हुए। ट्रेड यूनियन की 17 सूत्री मांगों पर सरकार की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है। केंद्र सरकार श्रम कानून में बदलाव करते हुए 42 कोड के जगह चार कोड कर दिया गया है। इस कानून के तहत उद्योगपति अपने अनुसार मजदूर रख सकता है और हटा भी सकता है। केंद्र सरकार के द्वारा सरकारी उद्योग धंधों को निजीकरण किया जा रहा है एवं केंद्र सरकार आमिर उद्योगपतियों के हाथों सरकारी उद्योग धंधे बेच रही है।
सरकार वोटर लिस्ट निरीक्षण के नाम पर नागरिकता साबित करने के लिए प्रमाण पत्र मांग रहा है,जो आज तक भारत देश में नहीं हुआ है सो आज हो रहा।किसी भी नागरिक को नागरिकता साबित करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ऑल रेडी किसी न किसी माध्यम से सरकार के पास सारे नागरिक का वाई डेटा उपलब्ध है, इसलिए किसी भी भारत के नागरिक को नागरिकता साबित करने के लिए प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं है। वोटर लिस्ट निरीक्षण के नाम पर गरीब गुड़िया का नाम काटा जाएगा और चोर दरवाजे से फर्जी मतदाता का नाम जोड़ा जाएगा। जो सरकार में बैठे लोगों को चुनाव जीतने में सहायक बनेगा। केंद्र सरकार बिहार चुनाव के माध्यम से पूरे भारत वर्ष में एनआरसी लागू करना चाहते हैं शो होने नहीं देंगे।

इस अवसर पर शाहनवाज अधिवक्ता आशुतोष कुमार मौर्य प्रोफेसर शिव कुमार यादव फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के शैलेंद्र कुमार जोगेंद्र कुमार राजेंद्र रावत रतन राम मोहम्मद नसर मोहम्मद रहबर सहदेव साव नंदन कुमार उमेश राम मुन्ना कुमार बबलू कुमार सूरज कुमार राजकुमार संजू कुमार विक्की कुमार मुन्ना कुमार यूनियन के जिला अध्यक्ष किशोर साव मनोज यादव दामोदर दास आदि लोगों उपस्थित थे।

रामदेव चौधरी फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष

Related Articles

Back to top button