बिहारब्रेकिंग न्यूज़लाइफस्टाइल

पटना में नए और आधुनिक स्वरूप में री-ओपन हुआ श्री सुंदरी का तीसरा शोरूम, 50 वर्षों के भरोसे के साथ ग्राहकों के लिए खास ऑफर

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: महिलाओं के एथनिक फैशन का लोकप्रिय नाम श्री सुंदरी अब नए और आधुनिक स्वरूप में ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार है। शुक्रवार को पटना स्थित इसके तीसरे शोरूम का भव्य री-ओपनिंग समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मेघालय एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया और श्री सुंदरी परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शोरूम प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को बेहतर, सुविधाजनक और आधुनिक शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे शोरूम का व्यापक नवीनीकरण किया गया है। पांच मंजिला इस अत्याधुनिक शोरूम में महिलाओं के लिए एथनिक परिधानों की विशाल रेंज उपलब्ध है।

यहां साड़ियां, लहंगे, सूट, कुर्तियां, गाउन, ब्राइडल वियर और फेस्टिव कलेक्शन जैसे कई आकर्षक विकल्प एक ही छत के नीचे मिलेंगे। खास बात यह है कि यहां ₹300 से लेकर ₹10,000 तक की विभिन्न श्रेणियों में परिधान उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग की महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकती हैं।

करीब 50 वर्षों से ग्राहकों का विश्वास जीतने वाले श्री सुंदरी ने री-ओपनिंग के अवसर पर 31 जुलाई से 2 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष उत्सव की भी घोषणा की है। इस दौरान शोरूम में आने वाले प्रत्येक ग्राहक के लिए “Assured Gift on Every Visit” की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रबंधन का कहना है कि इस विशेष आयोजन के माध्यम से ग्राहकों को शानदार खरीदारी अनुभव के साथ आकर्षक उपहारों का लाभ भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button